फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराय गांव में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाया फंदा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रामराय में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस व मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने महिला के मायक पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर ससुराल पक्ष के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

भागखेड़ा निवासी जयनारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की भतेरी की शादी 2013 में रामराय गांव निवासी अनिल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को शादी के लिए प्रताड़ित करने लग गए थे। रविवार सुबह उसकी लड़की भतेरी के ससुर जयभगवान ने फोन कर बताया कि उसकी लड़की ने फंदा लगा लिया है। जब वह तथा उसका परिवार रामराय गांव पहुंचा तो उसकी बेटी की लाश बरामदे में रखी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि भतेरी की हत्या दहेज न लाने के कारण ससुरालजनों ने की है। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पति अनिल, देवर सुनील, सास कमलेश व ससुर जयभगवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें