फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। पानीपत मार्ग पर हांसी ब्रांच नहर के पास स्थित एक ढाबे के पास रविवार देर शाम को एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत व दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी अनुसार शाम को लगभग पौने सात बजे सफीदों-पानीपत रोड पर स्थित एक ढाबे नजदीक एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस गाड़ी में गांव साहनपुर निवासी 42 वर्षीय इंदु सैनी, जगपाल व बिट्टू सवार थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने इंदू सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायलों जगपाल व बिट्टू को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मृतक इंदू सफीदों के पानीपत रोड पर गैराज चलाता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फोटो कैप्शन
25जेएनडी29 : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें