फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगने महिला को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। धोखाधड़ी कर महिला से रुपये ले लिए गए और अब वापस मांगने पर रिश्तेदार उसे धमका रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी महिला गीता ने बताया की उसके पिता व भाई की मौत के बाद से उसका मौसेरा भाई सतीश व अशोक का उनके घर पर आना जाना था। इसके चलते सतीश व अशोक ने उससे 70 लाख रुपये की मांग की, ताकि वह अपने भट्ठे का काम सही तरीके से चला सकें। दोनों ने वादा किया कि ली गई राशि एक वर्ष में 50 प्रतिशत व्याज के साथ दे देंगे। महिला ने बताया कि उसने कई बार में उनको 65 लाख रुपये दिए, जिसके सुबूत उनके पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे ली गई राशि एक वर्ष के बाद नहीं दी और उसको गुमराह करने लगे। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन आरोपियों ने उसके 65 लाख में से केवल 7.22 लाख रुपये ही वापस दिए। उन्होंने आरोपियों से पैसे के लेने के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाने चाहे तो उन्होंने कई बार गुमराह किया, लेकिन इसके बाद जिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुए थे। उनको सतीश ने अपने बेटे अंकुर और अपनी पत्नी रेखा को उसके घर पर देहरादून भेज दिया। जहां पर वह नौकरी करती है। इस दौरान अंकुर व रेखा ने उसके घर से वह कागजात भी चोरी कर लिए। इसके बाद जब उन्होंने पैसों की मांग की तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया। जब उन्होंने पंचायत कर पैसे लेने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि रधाना निवासी सतीश, अशोक व अंकुर के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें