फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जहरीले पदार्थ के सेवन से संदिग्ध हालत में महिला की मौत, तीन माह पहले किया था प्रेम विवाह

Wed, 22 Oct 2025 05:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद

सार

अलेवा क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलेवा क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। बुधवार को अलेवा थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के ससुरालजनों पर जबरदस्ती जहर देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के गांव पटेड़ निवासी 18 वर्षीय हीना अपने ससुरालजनों के साथ चुहड़पुर गांव में रहती थी। उसके ससुरालजनों ने गांव के खेतों में अमरूद का बाग लिया हुआ था। वह कुछ ही दिन पहले ही सहारनपुर से चुहड़पुर गांव आए थे। 19 अक्तूबर को हीना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे तुरंत जींद शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस भी हुई। मृतका की बहन रूबिना ने आरोप लगाया कि हीना को उसके ससुरालजनों ने जबरदस्ती जहर दिया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है।

तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह

हीना ने कलीम के साथ करीब तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद हीना अपने ससुरालजनों के साथ गांव चुहड़पुर आ गई थी। वहां पर उनके परिवार ने बाग का ठेका ले लिया था, लेकिन 19 अक्तूबर को हीना ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। -आत्मा राम, प्रभारी, पुलिस थाना अलेवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें