फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव ढिगाना में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या करने की बात कह रहा है। जुलाना थाना पुलिस ने मृतका के शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति तथा सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गांव ढिगाना निवासी विनोद की पत्नी सलमा (32) की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया। ससुराल पक्ष ने कहा कि महिला ने चौबारे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि मायका पक्ष का आरोप है कि दामाद विनोद और उसकी मां राजो ने योजनाबद्ध तरीके से सलमा की हत्या की है, ताकि मामला आत्महत्या का दिखाई दे। मृतका के पिता हिसार निवासी चांदीराम ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 15 वर्ष पहले विनोद के साथ हुई थी। ससुराल वाले सलमा को प्रताड़ित करते थे। योजनाबद्ध तरीके से उसकी बेटी की हत्या की है। जुलाना थाना के जांच अधिकारी यशबीर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पिता चांदीराम की शिकायत पर विनोद और राजो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें