निजी अस्पताल के बाहर महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
जींद। शहर के एक निजी अस्पताल में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। वहीं बच्चे को बचा लिया गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी।
बराह कलां गांव की महिला (38) को परिजन शहर के निजी अस्पताल लेकर आए थे। डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला को दौरा आ गया। इसके कारण महिला की तबीयत खराब होने लगी। डॉक्टरों ने महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मौत हो गई।
नवजात को बचा लिया गया है और हिसार के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया। इसको लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजनों को शांत करवाया।
सिविल थाना प्रभारी पूजा ने कहा कि परिजनों ने शिकायत नहीं दी है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद