जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बड़ौदा हाल्ट के पास हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
उचाना चौकी इंचार्ज एएसआई सीमा ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार दोपहर को बड़ौदा निवासी 40 वर्षीय केलो देवी रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दौरान नरवाना की तरफ से ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत हो गई। संवाद