फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते मृतका के परिजन। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 शहर के एक निजी अस्पताल में जहर के प्रभाव में आकर महिला की मौत के होने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बाजार में शव यात्रा निकालकर ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान परिजनों ने शहर थाने के बाहर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में परिजन शव यात्रा निकालते हुए नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित चार लोगों के लिए खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लक्ष्मी नगर जींद निवासी इंद्र सिंह की बेटी रिशू की लगभग आठ साल पहले उचाना निवासी सचिन के साथ शादी हुई थी। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के प्रभाव में आ गई। उसके बाद ससुरालीजनों ने उसे उचाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जींद के रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला रिशू की मौत के बाद मायका पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मायका पक्ष के लोगों के तेवर को देखते हुए ससुरालीजन अस्पताल से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने पहले तो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल के बाहर ही हंगामा किया, लेकिन बाद में परिजन रोहतक रोड पर निजी अस्पताल से शव को बॉक्स में लेकर शव यात्रा निकालनी शुरू कर दी और देवीलाल चौक, घंटा घर से होते हुए शहर थाने के बाहर पहुंच गए, जहां पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन शहर सिटी डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है।

 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के खिलाफ नारेबाजी
शव यात्रा के दौरान परिजनों ने हाथों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के खिलाफ बैनर लेकर उस पर सवाल उठाए। परिजनों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि देख लो नतीजा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का। शव यात्रा में शामिल परिजनों ने कहा कि अगर इसी तरीके से बेटी मरती रहेगी तो बेटियों को कौन बचाएगा।
विज्ञापन



महिला की जहर के प्रभाव में आने से मौत हुई है। शिकायत के आधार पर पति सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है और आरोपी पति सचिन, ससुर खजानचंद को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- कुलदीप सिंह, मामले के जांच अधिकारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें