फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बोलीं, स्टाफ नहीं है, कैसे करें काम

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करतीं महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड से तीन दिन पहले हुए युवती के अपहरण के मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल जींद पहुंचीं। इस दौरान वे पीड़ित परिवार से मिली और पुलिस को युवती की बरामदगी तीन दिन में करने के आदेश दिए। वहीं पांचाल ने कहा कि सरकार ने उन्हें स्टाफ की भर्ती करने तक का अधिकार नहीं दिया, इससे आयोग के काम करने में दिक्कत आ रही है। अपहृत 17 वर्षीय युवती के परिजनों ने फोन कर महिला आयोग की चेयरपर्सन को इसकी जानकारी दी थी। इसकी जांच के लिए वे शनिवार को जींद पहुंची। इस दौरान उन्होंने पुलिस से मामले में हुई प्रगति की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने साफ शब्दों में आदेश दिए कि इस मामले में ढिलाई किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में पांचाल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। वहीं पुलिस के पास भी अभावों के चलते सही कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पांचाल ने कहा कि पुलिस के पास स्टाफ की कमी है, वहीं प्रशिक्षित लोग नहीं हैं।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता के परिजन मिले
पीब्डल्यूडी रेस्ट हाउस में उचाना थाना क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म के पीड़ित के परिजन भी आयोग की चेयरपर्सन से मिले। इन लोगों ने कहा कि उनके मामले में जींद तथा सोनीपत पुलिस चक्कर कटवा रही है। महिला थाने में बार-बार जाने के बाद भी दो माह से एफआईआर तक नहीं हो रही है। इन लोगों ने कहा 14 अक्टूबर को उन्होंने जींद महिला थाने शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि घटना का क्षेत्र सोनीपत जिला का गोहाना है। ऐसे में सोनीपत में ही एफआईआर होगी। इस पर पर आयोग की चेयरपर्सन ने सोनीपत महिला थाना पुलिस को फोन कर मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें