फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामान घर से निकालने के बाद महिला को पीटा, 6 नामजद

Mon, 08 Jul 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला का सामान घर से निकालकर उसके साथ मारपीट करने, अश्लील हरकत करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी की रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने कहा कि उसने दिसंबर 2023 में उत्तमचंद से 64 वर्ग गज का मकान 13 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा था, जिसका बयाना तीन लाख रुपये उसी समय दे दिया था। उत्तम ने बयाना उसके नाम पर करवाया था। मकान की रजिस्ट्री करवाने का समय छह माह का था। रजिस्ट्री का समय आने पर जब वह उत्तमचंद के पास गई तो उसने कहा कि मकान की रजिस्ट्री पत्नी के नाम पर करवा दी है। अब मकान 16 लाख रुपये में देने की बात कहकर रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। उसने पुलिस को शिकायत दी तो उसने समझौता किया वह उसके रुपये लौटा देगा। वह उसका मकान खाली कर देगी। पांच जुलाई को वह मकान को ताला लगाकर बेटी के घर गई हुई थी। शाम को लौटकर ई तो उत्तमचंद, काकू व प्रेम ने उसके मकान का ताला तोड़ रखा था। पेटी, सिंगल बेड, दो खाली सिलिंडर, गेहूं की टंकी, तीन छत वाले पंखे, बर्तन व कपड़े नहीं मिले। उत्तमचंद, काकू व प्रेम ने उसके साथ झगड़ा किया। काकू ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बेटे ने उसे इलाज के सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें