फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः अवैध तरीके से डिलिवरी करवाती महिला गिरफ्तार, नवजात का शव भी बरामद हुआ

Mon, 07 Oct 2019 03:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
डिलिवरी में इस्तेमाल होने वाले औजार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने भूपेंद्र नगर कॉलोनी में अवैध रूप से डिलिवरी करवाते महिला को काबू किया है। महिला अपने घर में ही डिलिवरी करवा रही थी। महिला के घर के चौबारे से डिलिवरी में प्रयोग होने वाले औजार भी मिले हैं। प्रशासन की टीम को मौके से चार घंटे पहले जन्मे एक बच्चे का शव भी मिला है। प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए बच्चे के माता-पिता मौके से फरार हो गए। जिन्हें बाद में पुलिस ने काबू कर लिया। महिला का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के पीएनडीटी टीम के प्रभारी डॉ. प्रभूदयाल के अनुसार सूचना मिली थी कि भूपेंद्र नगर में एक महिला अवैध तरीके से डिलिवरी करवा रही है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर दबिश दी तो यहां एक महिला मिली, जिसकी डिलिवरी की गई है। इतना ही नहीं करीब चार घंटे पहले जन्मे बच्चे का भी शव मिला। इस पर जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तलाशी ली तो कई अन्य औजार भी मिले। इस पर पुलिस ने भूपेंद्र नगर कॉलोनी निवासी महिला उर्मिला के खिलाफ मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला
स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि भूपेंद्र नगर कॉलोनी में एक झोलाछाप महिला डिलिवरी का अवैध रूप से काम करती है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम डॉ. प्रभुदयाल के नेतृत्व में बनाई और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताए गए स्थान पर जाकर तलाशी लेने की बात कही तो महिला ने बताया कि वह किसी तरह की डिलिवरी का काम नहीं करती। इसके बावजूद जब घर की छत पर बने कमरे की तलाशी ली तो वहां पर एमपीटी कीट व डिलिवरी में प्रयोग होने वाले औजार मिले।
विज्ञापन


इससे टीम को महिला पर संदेह ज्यादा बढ़ गया और तलाशी अभियान जारी रखा। इस दौरान घर के बैड और दरवाजे के बीच एक नवजात का शव कपड़े में लिपटा मिला। जब इसको खोलकर देखा गया तो इसमें तीन से चार घंटे पहले के नवजात बच्चे का शव मिला। इस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काफी समय से चल रहा था अवैध कार्य
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आस पड़ोस में महिला द्वारा की जा रही डिलिवरी के बारे में पूछा तो इस पर टीम को जानकारी मिली की यहां पर यह कार्य लंबे समय से चल रहा है। डिलिवरी करने वाली महिला के पास किसी भी प्रकार की डॉक्टरी से संबंधित जानकारी नहीं है। यह काम अवैध रूप से किया जाता है। अभी इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने नवजात बच्चे के शव के बारे में पता किया तो महिला ने बताया कि उसके पास बुढ़ा बाबा बस्ती से पूजा डिलिवरी करवाने के लिए आई थी। पुलिस टीम को देखकर दंपती भी छुप गए। इसमें महिला की हालात ज्यादा खराब होने के कारण बाद में शहर के एक दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
- डॉ. प्रभुदयाल, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें