रजाना कलां गांव में घर में घुसकर मां और उसकी दो बेटियों को पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने, 1.5 लाख रुपये और गहने चोरी करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने छह लोगों को नामजद करने के अलावा पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रजाना कलां गांव की महिला राजो ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल की दोपहर में वह अपनी बेटियों सोनिया तथा मीनू के साथ घर पर थी। इस दौरान गांव के ही नन्हा, काला, नींदा, काला, शीलू, राकेश और छह अन्य युवक उसके घर में घुस गए औरउ तीनों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उन्होंने उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी डेढ़ लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एचसी नीलम ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, गालियां देने तथा चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।