फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से आईडी बनाकर लोगों को ठगने के आरोपी दो नाइजीरियन और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विदेशी महिला केे नाम से फर्जी फेसबुक खाता बनाकर विदेशी डॉलर देने का लालच देकर अर्बन इस्टेट निवासी व्यक्ति से 3510809 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने नाइजीरिया निवासी एवेरे चुकवुका व मिजोरम के आइजोल निवासी वनलहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी कस्टम अधिकारी बन लोगों को ठगने का काम करते थे। पकड़े गए नाइजीरियाई व्यवसायिक बीजा पर भारत आए हैं। फिलहाल दिल्ली में रहकर अपराध करते थे। दोनों आरोपी नई दिल्ली के अमनपुरी में रहते थे। नाइजीरियाई व्यक्ति उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी श्याम चौधरी के साथ मिलकर ठग गिरोह बनाए हुए थे। वह फेसबुक के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। टारगेट सेट करने के बाद उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। शिकार से पहले कुछ दिन तक फेसबुक पर चैट की जाती और फिर विभिन्न इंटरनेशनल कॉलिंग एप व वेबसाइट से बात करते थे। जब उन्हें लगता कि शिकार पूरी तरह उनसे जुड़ चुका है तो उसे कोई सस्ता उपहार भेजते थे। विश्वास जीतने के बाद कहते कि उन्होंने उसके लिए एक महंगा गिफ्ट गिफ्ट भेजा है। ऐसे ही घटना अर्बन एस्टेट जींद निवासी अजय के साथ हुई। जहां पर आरोपियों ने पहले फेसबुक पर अमेरिकी महिला बनाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद फेसबुक पर ही बातचीत करनी शुरू कर दी। इसके बाद 60 हजार अमेरिकी डॉलर भेजने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने कस्टम अधिकारी बनकर अजय को मुकदमे में फंसाने का डर दिखाया और 35 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी श्याम चौधरी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो एवेरे चुकवुका व मिजोरम के आइजोल निवासी युवती वनलहर का नाम सामने आया था। पुलिस ने नई दिल्ली में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ठगी करने के मामले में तीन नाइजीरियाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें