जुलाना। एटीएम से रुपये निकालने गए व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर व्यक्ति ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। जुलाना थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ब्राह्मणवास गांव निवासी विकास ने पुलिस को दी बताया में बताया कि रोहतक में दुकान पर काम करता है। उधार चुकाने के लिए उसने 45 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था। 26 जुलाई को वह जुलाना के मेन बाजार जाकर यूको बैंक के पास लगाए गए एटीएम से 5 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकालते समय एक युवक उनके पास खड़ा था और दूसरा बाहर। रुपये निकालकर जब वह जाने लगा तो युवक ने कहा कि वह पर्ची लेकर जाए। युवक ने कहा कि वह पर्ची निकाल देगा। उसने युवक को डेबिट कार्ड दे दिया। युवक ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। थोड़ी देर में उसके मोबाइल पर खाते से 10-10 हजार रुपये दो बार में निकले के मैसेज आए। एटीएम कार्ड की लिमिट 25 हजार रुपये थी, इसलिए बाकी रुपये बच गए। उसके बाद उसने डेबिट कार्ड को बंद करवा दिया। जुलाना थाना पुलिस ने विकास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद