फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Thu, 24 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में आई गर्माहट के बाद बुधवार को फिर से मौसम ने करवट ली है। कोहरे के साथ ही मौसम में ठंड भी बढ़ गई है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। कोहरे के चलते वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर सड़क पर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


मौसम पूरी तरह से कोहरे की चपेट में रहा। कोहरे के साथ मौसम में बढ़ी ठंड के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ठंड के कारण लोग देर तक घरों में दुबके रहे। कहीं-कहीं पर लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। बुधवार को देर तक कोहरा पड़ने के कारण दोपहर को ही सूर्यदेव के दर्शन हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें