फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mon, 03 Nov 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी28: विजेता ​खिलाड़ियों को खुली जीप में बैठाकर सम्मानित करते हुए। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। वियतनाम रोइंग सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कोच चांद चहल ने बताया कि लक्ष्य राठी ने लाइट वेट डबल इवेंट में गोल्ड व लाइट वेट क्वाड पुल में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

इसमें किरण व सुमन ने वूमेन इवेंट में ब्रांज मेडल जीता। उन्होंने बताया कि रोइंग एशियन चैंपियनशिप में छोटू राम स्पोर्ट्स क्लब जींद के तीन खिलाड़ी भारतीय रोइंग टीम में खेले। लक्ष्य राठी ने लाइट वेट डबल स्कल इवेंट में गोल्ड मेडल व लाइट वेट क्वाड पुल स्कल इवेंट में सिल्वर जीत कर दो मेडल अपने नाम किए। लक्ष्य राठी इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है। लक्ष्य राठी ने 2022 में जूनियर एशिया रोइंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। इसके अलावा पिछले साल अंडर 21 में आस्ट्रेलिया ओपन चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता। किरण 2022 में हुए एशियन गेम्स में भी भाग ले चुकी है और सुमन 2024 के जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें