फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं को सेना में अधिकारी बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू करेंगे सेवानिवृत मेजर जनरल यश मोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सेना से सेवानिवृत मेजर जनरल यश प्रतिभाशाली युवाओं को सेना में अधिकारी बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शुरू करेंगे। इसे किनानाना स्थित इंडस ग्लोबल अकादमी के साथ मिलकर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडस ग्लोबल अकादमी द्वारा 20 ऐसे युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं और उनके अंक बहुत अच्छे रहे हैं और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह है। इसको लेकर रविवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
अर्बन इस्टेट स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेजर जनरल यश मोर ने कहा कि हरियाणा के बच्चों में काफी अधिक प्रतिभा है, लेकिन सही मार्गदर्शन के बिना अधिकारी बनने की प्रतिभा रखने वाले युवा सिपाही की दौड़ में लगे रहते हैं ऐसे ही युवाआें को आगे बढ़ाने को वह कुछ करना चाहते हैं।
विज्ञापन

मेजर जनरल ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को अंगे्रजी बोलने में दिक्कत आती है। ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें हर प्रकार से तैयार किया जाएगा। इसमें अंग्रेजी बोलने के साथ-साथ बेहतर संवाद संप्रेषण दक्षता विकसित की जाएगी। इस मौके पर इंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण, इंडस स्कूल की प्राचार्य अरूणा शर्मा भी मौजूद रहीं।
बॉक्स
दो स्तर पर होगा प्रशिक्षण
मेजर जनरल यश मोर ने बताया कि यह कार्यक्रम दो स्तर में चलेगा। मुख्य रूप से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा, ताकि उन्हें 12वीं के बाद विशेष तैयारी के लिए समय बर्बाद नहीं करना पड़े। इसके अलावा छोटी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी ऐसा कार्यक्रम तैयार किया जाएगा, जिसमें उन्हें सहायक गतिविधियों के रूप में सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें