फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार सैनी का दर्द आया सामने, बोले-अब किसी से नहीं करेंगे गठबंधन, अकेले लड़ेंगे चुनाव

Tue, 09 Jul 2019 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (पंजाब)
विज्ञापन
राजकुमार सैनी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि गठबंधन करने वाले को लोग कमजोर समझते हैं। विधानसभा चुनाव में अब किसी ने गठबंधन नहीं करेंगे। यह बात उन्होेंने सफीदों में पत्रकारों से बातचीत में कही। सैनी सफीदों विधानसभा के गांवों में अपनी जन जागरण रथ यात्रा के दौरान पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा गांव खेड़ा खेमावती, पाजूकलां, मुआना, रिटोली, ढाटरथ से होते हुए निकली।

विज्ञापन


सैनी ने कहा कि गठबंधन के पक्ष में वह पहले भी नहीं थे, क्योंकि गठबंधन करने वाले को लोग कमजोर समझते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेंगे। गठबंधन से पार्टी को केवल नुकसान ही हुआ है। सैनी ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में मोदी को वोट दिया है और बैकवर्ड समाज का कोई भी कैबिनेट मंत्री, गवर्नर नहीं बनाया, यह बैकवर्ड समाज के लोगों के साथ भेदभाव है।

इसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनको दस प्रतिशत हिस्सा मिलना चाहिए था, वह 52 प्रतिशत हिस्सेदारी ले रहे हैं और उनके 5-5 मुख्यमंत्री रहे हैं। यह उन लोगों के खिलाफ जन जागरण रथ यात्रा निकाली जा रही है। आज सीएम सिटी में हत्या व महिला के साथ दुष्कर्म जैसे घटनाएं हो रही हैं। कभी मुआना के युवक की पीजी में हत्या तो कभी एक डॉक्टर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की जा रही है।
विज्ञापन


सैनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के हकों को छीना जा रहा है। जिस पैसे से बच्चों को छात्रवृत्ति मिलनी थी और किताबें मिलनी थी उसे एक मंत्री की पेशी पर खर्च किया जा रहा है। उस मंत्री की हर पेशी पर साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इसके अलावा मंत्री के वकील को दो करोड़ 66 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी सरकारों के समय दलितों व पिछड़ों की अनदेखी की है। इस मौके पर प्रमोद जैन, युवा अध्यक्ष वीरेंद्र स्वामी, श्यामलाल गुर्जर, युवा अध्यक्ष विनोद सैनी, विजय सैनी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुषमा लाठर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें