फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मैसेज भेजकर देंगे प्रलोभन : चरण सिंह

Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। त्योहारों के चलते राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को रेलवे स्टेशनों पर डॉग स्कवायड के साथ यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। इसके साथ ही रेलवे पुलिस प्रभारी चरण सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन में मैसेज भेजकर ठग प्रलोभन देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ने बताया कि यदि आपके व्हाट्सएप या मोबाइल नंबर पर कोई लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें। कोई बैंक कर्मचारी बन कर आपसे खुद की जानकारी मांगे तो उसे बिल्कुल भी कुछ न बताएं। अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। अब साइबर ठग फोन नंबरों पर मैसेज भेजकर कई तरह के प्रलोभन देंगे। सामान खरीदने पर छूट देने के भी मैसेज भेजेंगे। इसलिए यह सभी फर्जी मैसेज हैं। यह सब ठगने के तरीके हैं।
इसके अलावा उन्होंने यात्रियों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने का संदेश दिया। उन्होंने महिला की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया और उन्हें उनके अधिकारियों के बारे में भी अवगत करवाया तथा स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के प्रति जागरूक होना ही बचाव है। त्योहारी सीजन के मध्यनजर विभाग की बहुत ही सार्थक पहल है और इससे आमजन को बहुत लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें