फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हैप्पी कार्ड पर सफर के लिए अभी करना होगा इंतजार

Mon, 15 Apr 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। अभी हैप्पी कार्ड एक्टिवेट नहीं हो पाएंगे। हालांकि डिपो में पांच हजार से ज्यादा हैप्पी कार्ड आ चुके हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता की वजह से इनको एक्टिव नहीं किया जाएगा। ऐसे में जरूरतमंद परिवारों को हैप्पी कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण के बाद आवेदक के मोबाइल फोन नंबर पर एक संदेश आएगा। अड्डे पर पंजीकरण नंबर के आधार पर हैप्पी कार्ड लिया जा सकता है। इसके लिए पात्र व्यक्ति को 50 रुपये शुल्क वहन करना होगा। हैप्पी कार्ड योजना के तहत पात्र परिवार रोडवेज की बसों में साल में एक हजार किलोमीटर की यात्रा निशुल्क कर सकेंगे। अभी तक मुख्यालय की ओर से लगभग पांच हजार कार्ड बनाकर रोडवेज डिपो के पास भेजे गए हैं। वहीं ई टिकटिंग मशीन में भी हैप्पी कार्ड को अपलोड कर दिया गया है। नोटिस भी चस्पा करने के साथ बस स्टैंड परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दी गई है। जब कार्ड एक्टिवेट होंगे तो यात्रियों को परिचालक शून्य किराये का टिकट बनाकर देंगे। विभाग की तरफ से इस संबंध में चालकों-परिचालकों को भी अवगत करवा दिया गया है।

सालाना एक लाख से कम आए वाले जरूरतमंद परिवारों के प्रत्येक सदस्य का हैप्पी कार्ड बनाया जाएगा। इसके बाद वह एक साल में एक हजार किलोमीटर तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें