फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों को घायल कर रहे बंदर

Mon, 15 Apr 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी11 : नागरिक अस्पताल के पार्क में घूमते बंदरों के झुंड। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के कर्मचारी और मरीजों बंदरों के आतंक से परेशान हैं। आए दिन बंदर मरीजों और कर्मचारियों को काट रहे हैं। वार्डों में दाखिल मरीजों तक बंदर पहुंच कर उनको नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद को 24 बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन आज तक एक बार 10-12 बंदरों को ही पकड़ा गया था। उसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने फोन तक उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर वर्मा ने कहा कि नागरिक अस्पताल परिसर में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं। कई बार पार्क में मरीज और उनके तीमारदार बैठकर आराम करते हैं, लेकिन बंदर उनको भी काट लेते हैं। वर्मा ने कहा कि अब तक वह 24 बार नगर परिषद को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन एक बार ही 10-12 बंदरों को पकड़ा गया था। उसके बाद टीम के साथ आए मनोज कुमार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का फोन तक उठाना बंद कर दिया है। बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि वह वार्ड में दाखिल मरीजों तक पहुंच जाते हैं। कार्यालयों में घुसकर कंप्यूटर आदि को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार तो बंदर रात को रोशनदान आदि से घुस जाते हैं और पूरे कमरे में तोड़फोड़ करते हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल से बंदर पकड़ने की मांग की है।
नगर परिषद ने बंदर पकड़ने का ठेका दिया हुआ है। प्रतिदिन शहर से बंदर पकड़े जा रहे हैं। अस्पताल में एक बार टीम ने बंदर पकड़े थे। यदि इसके बावजूद भी कोई शिकायत है तो टीम भेज दी जाएगी। आज तक कोई स्वास्थ्य विभाग का पत्र नहीं मिला है। बिना पत्र फोन करके भी यदि सूचना दी जाएगी तो टीम भेज दी जाएगी। -अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक।

14जेएनडी11 : नागरिक अस्पताल के पार्क में घूमते बंदरों के झुंड। संवाद

14जेएनडी11 : नागरिक अस्पताल के पार्क में घूमते बंदरों के झुंड। संवाद

14जेएनडी11 : नागरिक अस्पताल के पार्क में घूमते बंदरों के झुंड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें