22जेएनडी24-डिप्टी सीएम के निजी सचिव जगदीश सिंहाग को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्वयं
जींद। स्वास्थ्य विभाग में समाप्त किए पदों को बहाल करने की मांग को लेकर सुपरवाइजर संघ हरियाणा ने वीरवार को उचाना में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम उनके निजी सचिव जगदीश सिंहाग को ज्ञापन दिया।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तक पहुंचाने की मांग की। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, वित्त सचिव रणधीर सिंह, उपप्रधान सुदेश पूनिया, विक्रम सिंह श्योकंद और शक्ति सिंह घनघस ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए कम कर्मचारी होने के बाद भी पहले से स्वीकृत पदों को समाप्त करके स्वास्थ्य कर्मचारियों को सरप्लस घोषित किया जा रहा है। राज्य की दो हजार से ज्यादा पंचायतों और जन प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित कर पद बहाली की मांग की है। उन्होंने समाप्त पद बहाल करने, आबादी के आधार पर नए पद सृजित करने, सरप्लस के नाम पर किसी भी कर्मचारी का तबादला न करने, नियमित भर्ती करने, पदोन्नति करने, पदोन्नत पदों की वेतन विसंगति दुरुस्त करके पदोन्नत पद एमपीएचएस को 4600 तथा एसएमआई को 4800 ग्रेड पे देने को लेकर मार्च के प्रथम सप्ताह में एक शिष्टमंडल स्वास्थ्य मंत्री के अंबाला आवास पर ज्ञापन देगा। इसके बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो मार्च में मुख्यमंत्री के करनाल आवास के बाहर अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर सनोज कुमार, योगेश कुमार, नवरन कुमार मौजूद रहे।
22जेएनडी24-डिप्टी सीएम के निजी सचिव जगदीश सिंहाग को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्वयं