फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पौली गांव के पास रोहतक पुलिस ने लगाया नाका

Thu, 22 Feb 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी15: पौली गांव के पास लगाया गया नाका। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। पौली गांव के पास रोहतक पुलिस ने नाका लगा दिया है। जिसका सीधा असर आमजन और छात्राओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

पौली गांव के पास पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए पौली गांव के पास एनएच 352 पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। वाहन चालकों को किलाजफरगढ़, खरक होते हुए लाखनमाजरा जाना पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों को कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। जुलाना में पुलिस प्रशासन की सख्ती वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। हालांकि प्रशासन ने पौली गांव और लाखनमाजरा गांव के बीच में स्थित भिवानी ब्रांच नहर पर सड़क को दोनों ओर से अवरुद्ध कर दिया है। ऐसे में जिन छात्राओं को लाखनमाजरा स्थित महिला कॉलेज जाना पड़ता था उन्हें घर पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। लाखनमाजरा में जुलाना, मालवी, पौली, हथवाला, किलाजफरगढ़, बुढाखेड़ा लाठर, अकालगढ़, गतौली, शादीपुर गांव के छात्राओं को लाखनमाजरा महिला काॅलेज में जाने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। छात्राओं को तो इस बारे में भी नहीं पता कि कब रास्ता खुलेगा और कब वह कॉलेज जा पाएंगी। प्रशासन की सख्ती छात्राओं और वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है।

22जेएनडी15: पौली गांव के पास लगाया गया नाका। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें