फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता शर्मसार: एक साल पहले हुई थी पति की मौत, अब ससुर डाल रहा था संबंध बनाने का दबाव, इनकार पर की मारपीट

Sat, 29 Jul 2023 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना (हरियाणा)

सार

नरवाना वासी महिला ने बताया कि उसके पति की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही है। उसके ससुर उस पर गंदी नजर रखते थे। आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। उसने ससुर की इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
नरवाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरवाना में विधवा महिला पर उसके ससुर ने ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। ऐसा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नरवाना वासी महिला ने बताया कि उसके पति की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही है। उसके ससुर उस पर गंदी नजर रखते थे। आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। उसने ससुर की इस हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाने, छेड़खानी करने, मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी ऊषा देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत आई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें