जींद। जींद में एक भाजपा नेता को लेकर चर्चा है कि वह हर सभा में माइक पर कब्जा कर लेते हैं। पूरे जिले में कहीं भी भाजपा की रैली हो, जनसभा हो या फिर कोई और कार्यक्रम, माइक पर कब्जा करना इनका पहला काम है। जेपी नड्डा का मंगलवार को जो रोड शो हुआ, इस दौरान इन महाशय ने एक जनप्रतिनिधि को नड्डा की जीप से नीचे उतार दिया। जनप्रतिनिधि बोलते रहे कि दो मिनट, दो मिनट, लेकिन नेताजी नहीं माने और बोले आपका नाम इस जीप में सवार होने वालों में नहीं है। इसके बाद उनका चेहरा नजर नहीं आया।
नेताओं के बीच आपसी खींचतान तो चलती ही रहती है। किसी की गुटबाजी सामने आ जाती है, लेकिन किसी की सामने नहीं आती। एक नेताजी ने कहा कि यह नेता तो हमारे पीछे ही पड़े हैं। बार-बार हमें नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं, लेकिन हम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं।
चुनाव निपटने दो, फिर तो मैं ...
एक राजनीतिक विशेषज्ञ ने नेताजी को सलाह दी कि नेताजी आजकल शराफत से राजनीति नहीं होती है। वह आपको बार-बार नीचा दिखा रहा है और आप देख रहे हो, ऐसे राजनीति करने का कोई फायदा नहीं। यह बात सुनकर नेताजी जोश में आए और बोले एक बार लोकसभा चुनाव निपटने दो, फिर तो मैं इस नेता की बैंड ही बजा दूंगा। अब देखना होगा कि लोकसभा चुनाव के बाद कौन से नेताजी का बैंड बजता है। खैरए राजनीति में यह बात जगजाहिर है कि जिसकी ऊपर तक पहुंच होती है, वह सब पर भारी रहता है।