फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैठक में नहीं आए अधिकारी तो धरने पर बैठे भट्ठा मजदूर

Sat, 13 Apr 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भट्ठा मजदूरों ने रेट बढ़ोतरी, भट्ठों पर पीडीएस वितरण प्रणाली से राशन दिलवाने व अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया, क्योंकि भट्ठा मजदूरों और मालिकों में रेट बढ़ोतरी के लिए श्रम विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में समझौता के बारे में बातचीत होनी थी, लेकिन बैठक में अधिकारी के न आने के कारण यह बातचीत नहीं हो सकी। इस पर भट्ठा मजदूरों ने रोष जताया और धरना दिया।
विज्ञापन


भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रधान सुरेश करसोला ने बताया कि रेट के लिए श्रम विभाग ने चार बार तारीखें दी हैं, लेकिन श्रम विभाग का अधिकारी एक बार भी बातचीत में शामिल नहीं हुआ, इससे श्रम विभाग के अधिकारी की मंशा का पता चलता है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को श्रम विभाग व भट्ठा मालिक एसोसिएशन को मांगपत्र दिए थे, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी समझौता नहीं हुआ। बार-बार तारीख मिल रही है।
कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि 15 अप्रैल को जिलेभर के भट्ठा मजदूर अपने परिवार के साथ लघु सचिवालय कूच करेंगे और जब तक समझौता नहीं होगा तब तक लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन


यह हैं मांगें

पथेर के मजदूरों को 760 रुपये प्रति हजार ईंटों का रेट व टायल का रेट 810 रुपये प्रति हजार किया जाए। भराई, खच्चर पशु रेहड़ी से 310 रुपये प्रति हजार 400 मीटर तक के बाद 25 रुपये प्रति 100 मीटर पर लीड दी जाए। भराई ट्रैक्टर वाहन से 310 रुपये प्रति 800 मीटर और उसके बाद 500 मीटर पर 25 रुपये लीड अलग से दी जाए। निकासी 350 रुपये प्रति हजार दबाई सफाई सहित दी जाए। फंदी खोलना व बंद करना लिपाई करना 2200 रुपये प्रति फंदी दिया जाए। लोडिंग, अनलोडिंग 270 रुपये प्रति हजार 20 किलोमीटर तक उसके बाद डेढ़ गुना और 40 किलोमीटर पार करने पर दोगुना दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें