मैं समाज का सबसे बड़ा दुश्मन हूं पोस्टर पकड़े हुए युवक।
- फोटो : Jind
बेवजह सड़कों पर घूमने वाले 30 लोगों के वाहनों का चालान काटा गया और 10 वाहनों को जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार और चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार खर्ब ने कहा कि चौक-चौहारों के अलावा दुर्जनपुर, खापड़ और मांडी में नाके लगाए गए हैं। इन गांवों से आगे दूसरे जिलों की सीमाएं शुरू हो जाती हैं। नया बस स्टैंड के पास मजदूरों के रुकने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। यहां पर यूपी के आगर जिले के चार मजदूर रुके हैं। नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र ने कहा कि मजदूरों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
लॉकडाउन के चलते बिना वजह सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। सोमवार ऐसे वाहन चालकों को खुद एसडीएम राजेश कोथ ने रोका। बाहर आने का कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वाहन चालकों को ‘मैं समाज और परिवार का सबसे बड़ा दुश्मन हूं’ का पोस्टर पकड़वाया गया। एसडीएम ने कहा घर में रहकर हम इस महामारी को फैलने से रोक सकते हैं। इसे रोकने के लिए घर में रहना जरूरी है। इसके बाद भी बेपरवाह लोग सड़कों पर आ रहे हैं।