फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडियों में तीसरे दिन फिर भीगा गेहूं, नमी बढ़ी

Wed, 24 Apr 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी24 : जींद की अनाजमंडी में हल्की बूंदाबांदी के कारण भीगा गेहूं। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में मौसम परिवर्तनशील होने के चलते मंगलवार को दिनभर उतार-चढ़ाव बना रहा। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दोपहर के बाद जुलाना समेत कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे मौसम जरूर सुहाना हो गया, मगर मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं भीग गया। इससे गेहूं में फिर से नमी बढ़ गई है। काफी देर तक फुहारों के रूप में हुई बूंदाबांदी ने गेहूं कटाई तथा कढ़ाई का काम रोक दिया। बार-बार बदल रहे मौसम और हो रही बारिश की वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखने के लिए मिल रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 20 प्रतिशत तथा हवा कि गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
विज्ञापन


मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादल के साथ हुआ। सुबह नरवाना इलाके में हल्की बारिश तो दोपहर बाद बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर बाद मौसम ने करवट लिया और आकाश में बादल छा गए। इसके साथ हवा की गति भी तेज हो गई और फुहारों के रूप में बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह सिलसिला काफी देर तक जारी रहा। जुलाना में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहाना बना रहा। किसानों का कहना है कि अगर इस तरह से बारिश होती रही तो फसलों को नुकसान होगा।

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। इसके चलते उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आसमान में बादल छाने के साथ तापमान में इजाफा भी होगा। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा।

23जेएनडी24 : जींद की अनाजमंडी में हल्की बूंदाबांदी के कारण भीगा गेहूं। संवाद

23जेएनडी24 : जींद की अनाजमंडी में हल्की बूंदाबांदी के कारण भीगा गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें