फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिंदगियों को निगल गया मौत का कुआं

विज्ञापन
घटना के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : bureau
विज्ञापन
पांच जिंदगियों निगल गया मौत का कुआं
विज्ञापन


जींद(निडाना)।
जिला मुख्यालय से महज 14 किलोमीटर दूर निडाना गांव में सोमवार सुबह लोगों को जिंदगी देने वाला कुआं मौत का कुआं बन गया। कुएं की सफाई करने के लिए उतरे पांच युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। यह कुआं कई वषों से बंद पड़ा था। सफाई करने के लिए एक-एक करके कुएं में उतरे पांच युवकों की पांच मिनट ही मौत हो गई।

पांच युवकों की कुएं में मौत की सूचना पाकर डीसी विनय सिंह, एसएसपी राकेश कुमार आर्य प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। सवा तीन घंटे चले बचाओ अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। पांच युवकों की एक साथ मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


डीसी विनय सिंह ने बताया कि सरकार की तरफ से मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। वहीं जुलाना के विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा और एक-एक सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले कई वर्षों से पानी भंयकर किल्लत बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से गांव में सरकारी पेयजल सप्लाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है। पानी की इस किल्लत को देखते हुए दर्जनों युवाओं ने कई वर्ष से बंद पड़े कुएं की सफाई करके उसे चालू करने की योजना बनाई।

सोमवार को जब दर्जनों युवक कुएं के पानी की सफाई करने के लिए पहुंचे। जहां पर गांव निडाना का ही 17 वर्षीय मोहन रस्सा लेकर कुएं में उतर गया, लेकिन अंदर जाते ही बेसुध हो गया। बेसुध हुए मोहन को बचाने के लिए जब उसका चाचा 24 वर्षीय दिनेश अंदर गया तो वह भी बेसुध हो गया। इस दौरान बचाव में एक-एक करके 22 वर्षीय सुखचैन, 35 वर्षीय महीपाल व 25 वर्षीय संजय भी कुएं में उतर गए। कुएं में जहरीली गैस हो ने के चलते कुएं में जो भी उतरा उसकी मौत होती रही।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने हड़कंप मच गया और इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुएं में जहरीली गैस ज्यादा होने के चलते प्रशासनिक अमले को भी कुएं में पड़े शवों को नहीं निकाल पाई। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाया और कुएं के साइड की मिट्टी को खोदकर लगभग सवा तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें