फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो विकास का भरोसा दिलाए, वोट उसी को

Thu, 12 May 2016 11:24 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
promise-to-development-get-my-vote - फोटो : promise-to-development-get-my-vote
विज्ञापन
निकाय चुनाव नजदीक आते ही वार्ड एक के लगभग 6000 की आबादी और 3369 मतदाताओं ने कमर कस ली है। वार्ड के सभी लोग एकजुट होकर यही कह रहें कि जो भी उम्मीदवार वार्ड में काम करने का उचित भरोसा दिखाएगा उसी को वोट देंगे। वार्ड एक काफी समस्याओं से जूझ रहा है, यहां सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


यहां के लोगों ने बताया कि बिजली की तारे काफी पुरानी हो चुकी है, जिससे बिजली की समस्या बनी रहती है। पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है, कॉलोनी में सीवरेज लाइन का नही होना सबसे बड़ा कारण है। हम तो बस यही चाहते है कि कोई भी पार्षद चुनाव जीतकर आए समस्या का हल होना चाहिए।

कोई भी जीते, समस्या का हो निपटारा
बिजली की तारे काफी पुरानी हो गई है। जिससे गर्मी में हमें बहुत परेशानी हो रही है। बिजली की तारें घरों के बाहर से होकर कर गुजर रही है। जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। हम तो ये ही चाहते हैं कि कोई भी उम्मीदवार जीतकर आए हमारी समस्या का हल होना चाहिए।
विज्ञापन

नरेश, वार्ड एक निवासी।

पानी निकासी की है समस्या
चुनाव नजदीक आते ही उम्मीदवार काम करवाने का भरोसा दे रहे हैं। लेकिन अभी तक हमारे वार्ड पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं। लेकिन उम्मीदवार कोई भी जीते हमारी समस्या का निपटारा होना चाहिए।
विज्ञापन

संतोष, वार्ड एक निवासी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें