फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तौल में अंतर मिलने पर धर्मकांटे के कर्मियों ने किसानों को पीटा

Thu, 17 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी33-किसानों के साथ मारपीट करते कांटे के कर्मी। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के धर्मकांटे पर तौल में अंतर मिलने पर रात के समय जमकर हंगामा हुआ। कांटे के कर्मचारियों ने दो किसानों के साथ मारपीट भी की। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और घटना की वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


शामलो कलां गांव के किसान रामदिया ने बताया कि बुधवार रात वह अपने भतीजे अंकित के साथ गेहूं की ट्रॉली भरकर जुलाना अनाज मंडी में आया था। उसने मंडी के बाहर बने कृष्णा धर्मकांटे पर वजन कराया तो ट्रॉली समेत 114 क्विंटल 40 किलोग्राम वजन मिला। जब वह मंडी में गेहूं को उतार कर आया तो खाली ट्रैक्टर और ट्रॉली का वजन कराया तो कांटे पर 65 क्विंटल दोनों का वजन बताया गया। जब दोबारा पर्ची निकालने की बात हुई तो कर्मचारियों ने उन दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामदिया ने बताया कि उसके ट्रैक्टर और ट्रॉली का वजन 42 क्विंटल बनता है। ऐसे में उसे 23 क्विंंटल गेहूं की चपत लग गई। मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विडियों में दिखाई दे रहा है कि कर्मचारी किसानों के साथ डंडे के साथ किसानों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन




पुलिस को शिकायत मिली थी कि जुलाना में धर्मकांटें पर किसानों के साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- मोनिका, मंडी चौकी इंचार्ज जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें