फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे वेब कास्टिंग कैमरे

विज्ञापन
Webcasting cameras willbe installed at 12 pollig stations - फोटो : Jind
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने को ध्यान में रखकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 12-12 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कैमरे लगाए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों में होने वाली हर गतिविधि चंडीगढ़ स्थित चुनाव कार्यालय में दिखाई देगी।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 60 वेब कास्टिंग कैमरे लगाए जाएंगे। मतदान को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के अलावा मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामराये गांव में बूथ नंबर 7, 9, 10, 11 गतौली गांव के मतदान केंद्र 114, 115, 116, करसोला गांव के मतदान केंद्र 144 तथा जुलाना के मतदान केंद्र 159, 160, 163 तथा 164 में वेब कास्टिंग कैमरे लगाए जाएंगे। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव रोहड़ के मतदान केंद्र 10 तथा 11, सफीदों के मतदान केंद्र 53, 54, 66, 67, कालवा गांव के मतदान केंद्र 131, 133, 134, 135 तथा ऐंचरा कलां के मतदान केंद्र 167 तथा 168 में वेब कास्टिंग कैमरे लगाए जाएंगे। जींद विधानसभा के कंडेला गांव के मतदान केंद्र 15 तथा 17, जींद शहर के 51, 52, 53, 123, 124, 125, 85, 86, 117 तथा 118 में वेब कास्टिंग कैमरे लगाए जाएंगे। इसी प्रकार उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के छातर गांव के बूथ नंबर 27, 28, 29, 30, 31, खटकड़ गांव के 208, रोजखेड़ा गांव के 126, करसिंधु गांव के 72 तथा 73, उचाना कलां गांव के 165, 166 तथा 168 में वेब कास्टिंग कैमरे लगाए जाएंगे। नरवाना विधानसभा के धमतान साहिब गांव के 47 तथा 48, खरल गांव 71, 72, 73, धरौदी गांव के 95, 96, 97 तथा नरवाना शहर के 120, 130,131 तथा 138 में वेब कास्टिंग कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें