फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : कड़ाके की ठंड जारी, दिन भर नहीं निकली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब भी मौसम में खास बदलाव नहीं हुए हैं। शनिवार को भी दिन भर आसमान बादलों से ढका रहा। इसके चलते कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना रहा। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन यह राहत कुछ देर के लिए ही मिल पाई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में मौसम में खास बदलावों की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल छह जनवरी से शुरू हुई बारिश नौ जनवरी तक जारी रही। इसके बाद ठंड काफी बढ़ गई। वहीं पिछले दो दिन से दिन में भी धूप नहीं निकलने के कारण लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम सात डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक तापमान इसी प्रकार बना रहनेे की संभावना जताई है।
जनजीवन प्रभावित
पिछले दो दिन से शुरू हुई कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। एक तो कोरोना संक्रमण दूसरा हाड़ कंपा देने वाली ठंड का असर हर जगह दिख रहा है। शनिवार को अन्य दिनों के मुकाबले बाजार में काफी कम लोग पहुंचे। वहीं पार्कों व सड़कों पर भी पहले की अपेक्षा भीड़ कम रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ी ठंड फसलों को होगा लाभ
बारिश के बाद ठंड बढ़ी है। इससे फसलों को लाभ होगा। बारिश से पहले ठंड होने पर पाला पडने की आशंका रहती है, लेकिन अब पाला नहीं पड़ेगा। बादल रहने से फसलों पर चेपा बीमारी दस्तक दे सकती है। ऐसे में किसान अपनी फसल का निरीक्षण करते रहें। चेपा आने पर कृषि विशेषज्ञ से सलाह कर दवा का छिड़काव करें।
डॉ. सुभाष चंद्र, खंड कृषि अधिकारी।
स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत
पिछले कुछ दिन से ठंड अचानक बढ़ गई है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। गर्म वस्तुओं का सेवन करते रहें। खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर भांप लें और चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन

डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें