फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्ाुंध्ा की दस्तक, सड़कों पर रेंगे वाहन

Mon, 30 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नबंवर माह की समाप्ति पर सर्दी की दस्तक के साथ कोहरे का असर भी दिखने लगा है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी। रविवार को कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


मंगलवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा। रविवार सुबह अचानक हुए कोहरे के कारण नरवाना से जींद, नरवाना से कैथल व नरवाना से हिसार की ओर जाने वाले वाहन सड़क पर धीमी स्पीड में चले।

हालांकि शहरी क्षेत्र में दृश्यता करीब पांच मीटर तक थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह महज दो से तीन मीटर ही रही। इसके चलते वाहन चालकों को काफी संभलकर गाड़ी चलानी पड़ी। अभी तक लोगों ने वाहनों पर फॉग लाइट भी नहीं लगवाई हैं, जिसके चलते काफी दिक्कत उठानी पड़ी। खेतों में जाने वाले अधिकतर किसान व अपने पशुओं के लिए खेतों से चारा लाने वाले लोग भी कोहरे के साफ होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. कमल सैनी के अनुसार ठंड और कोहरे की दस्तक से फसलों को काफी फायदा होगा। कृषि विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होगा। किसानों ने कहा कि जितना ज्यादा कोहरा बढ़ेगा, उतना ही गेहूं व अन्य फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें