फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्वी हवा से बदला मौसम, अगले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना

Sat, 01 Aug 2026 06:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में शनिवार को पूर्वी हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाये रहे। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। इसी कारण जींद जिले में भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने पर दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
कई दिनों से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसान रघबीर सिंह, सूरजमल, महिपाल सिंह, सुखराम और जैलसिंह आदि का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में बारिश होती है तो फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

पांडू-पिंडारा के मौसम वैज्ञानिक राजेश का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है। बारिश का खरीफ की फसलों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें