फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन दिन में एक दिन हो रही जलापूर्ति

Mon, 12 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी15-पेयजल किल्लत को लेकर उचाना कलां जलघर बुस्टिंग स्टेशन पर एकत्रित हुए ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पीने के पानी की सप्लाई नियमित रूप से नहीं होने पर उचाना कलां के पार्क में स्थित जलघर के बूस्टिंग स्टेशन पर ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों का कहना था कि 2 से 3 दिन में पीने के पानी की सप्लाई आती है। ग्रामीणों ने नियमित पानी की सप्लाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

संतरो, कमला, कृष्ण ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। इसके बावजूद पिछले काफी दिनों पानी की सप्लाई दो से तीन में आ रही है। साथ ही पानी की टंकी की नियमित सफाई की भी मांग की है।
सबसे ज्यादा पानी की समस्या बूस्टिंग स्टेशन से दूर रहने वाले घरों को हो रही है, वहां पानी नहीं पहुंच रहा है। पानी की सप्लाई जिस समय आती है उस समय बिजली चली जाती है। लाइट आने के बाद पानी नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें