11जेएनडी12-अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक में चर्चा करते हुए पदाधिकारी। स्रोत सं
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता डिविजन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। मंच संचालन कार्यालय सचिव सागर ने किया। प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) बहुत जल्द आपके बीच में होगी।
बैठक में सब डिविजन लेवल के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। डिविजन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने आश्वासन दिलाया सभी मुद्दों पर एक्सईएन के साथ बैठक कर जल्दी से जल्दी निपटारा करवा दिया जाएगा। इसके अलावा सिटी सब डिविजन नरवाना में स्टाफ की कमी को लेकर भी चर्चा हुई।
इस मौके पर लोकेश भ्याण, बिल्लू दहिया, प्रदीप शर्मा, सागर, कर्मपाल सिद्धू, नरेंद्र रेढू, भजनलाल व सुनील मौजूद रहे।