फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांडी कलां में पानी की किल्लत होगी दूर, 22 लाख से लगेगा सबमर्सिबल

विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी17-मांडी में सबमर्सिबल कार्य का शुभारंभ करते छात्तर मंडल अध्यक्ष श्रवण मांडी एवं ग
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य विभाग ने मांडी कलां में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने गांव में सबमर्सिबल लगाने की स्वीकृति दिलवाई है, जिस पर 22 लाख रुपये की लागत आएगी। छात्तर मंडल अध्यक्ष श्रवण मांडी ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

श्रवण मांडी ने कहा कि गांव के लोग कई वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। विशेषकर गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने पर स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। कई बार ग्रामीणों और पंचायत ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष समस्या उठाई लेकिन समाधान नहीं हो पाया। गांव में सबमर्सिबल और बूस्टिंग स्टेशन की मांग को लेकर ग्रामीण पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, प्रेमलता तथा दुष्यंत चौटाला से भी मिले थे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले।
श्रवण मांडी ने कहा कि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने गांव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सबमर्सिबल लगाने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति में बड़ा सुधार आएगा और लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। गांव की महिलाएं एक किलोमीटर तक दूर से सिर पर टोकरी रखकर पीने का पानी लाने को मजबूर थीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई हिस्सों में जलघर होने के बावजूद पीने का पानी नहीं पहुंच रहा था। विशेष रूप से संडील रोड स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस कार्य से वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। गांव के अन्य हिस्सों में भी जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर प्रदीप मोर, वीरेंद्र मोर, खुशीराम मोर, ओमप्रकाश जांगड़ा, रामराज शर्मा, रामनिवास शर्मा, रिंकू वाल्मीकि, दलबीर गांधी, पूर्व सरपंच कांता, राकेश सैन, सत्यवान प्रजापत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें