फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार से रिकवरी शुरू, आठ लाख रुपये हुए जमा

Thu, 25 Feb 2016 11:45 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

जाजवान गांव को पेयजल मुहैया कराने के लिए एक करोड़ 34 लाख रुपये से डाली गई पाइप लाइन के मामले में अब विभाग ने ठेकेदार से रिकवरी शुरू कर दी है। इसके तहत ठेकेदार ने अब तक आठ लाख रुपये की राशि विभाग में जमा भी करा दी है। गांव को पेयजल मुहैया कराने के लिए अब दोबारा पाइपलाइन डाली जाएगी।

गौरतलब है कि सरकार ने जाजवान गांव के लिए एक करोड़ 34 लाख रुपये से पेयजल की योजना बनाई थी। इसमें व्यापक स्तर पर धांधली के आरोप लगे और विधायकों की पब्लिक अकाउंट कमेटी (पीएसी) की जांच के बाद लाइन की गुणवत्ता पर ही सवाल उठे थे। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए ठेकेदार पर रिकवरी के लिए दबाव बनाया है।
विज्ञापन


पेयजल के लिए साढे़ आठ किलोमीटर लंबी लाइन में जब पानी छोड़ा गया तो पाइप कई जगह से फट गए। लैब में जांच कराने पर इसकी गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। ऐसे में विभाग ने ठेकेदार को दोबारा लाइन डालने या रिकवरी देने के विकल्प दिए हैं। इसके बाद ठेकेदार ने रिकवरी के पैसे जमा कराने शुरू कर दिए हैं।

अभी भी प्यासा हैं कंठ
बेशक परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए हैं, लेकिन जाजवान गांव के लोगों के गले अभी भी प्यासे हैं। गांव में भूमिगत पानी पीने योग्य नहीं है और नहरी पानी की सप्लाई नियमित नहीं हो पा रही है। ऐसे में आने वाला गर्मी का मौसम लोगों के संकट भरा होगा।
विज्ञापन


चार अधिकारियों पर गिर चुकी है गाज
पाइप लाइन डालने में हुई धांधली के चलते जन स्वास्थ्य विभाग के एक एक्सईएन दो एसडीओ और एक जेई सहित चार लोगों को निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद इस परियोजना पर नए सिरे से विचार हो रहा है।

दोबारा डाली जाएगी लाइन
फिलहाल डाली गई लाइन से सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में दोबारा लाइन डालने की योजना पर विभाग विचार कर रहा है। फिलहाल ठेकेदार ने कुछ रिकवरी दी है।
बीपी शर्मा, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें