29जेएनडी03: सेक्टर 11 की ग्रीन बेल्ट में ठहरे पानी की निकासी की मांग को लेकर एकजूट हुए सेक्टरवा
- फोटो : samvad
जींद। सेक्टर 11 ग्रीन बेल्ट में पिछले एक माह से बारिश का पानी जमा हुआ है और इससे बदबू आ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों को ठहरे हुए पानी से बीमारियां फैलने का भी भय सता रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की सुविधा के लिए यहां पर ठहरे पानी की निकासी करवाई जाए।
सेक्टरवासियों ने वीरवार सुबह एकत्रित होकर इस गंदे पानी की निकासी करवाने की मांग को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन की ओर से लगाए गए हर तरह के टैक्स को भरते हैं, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं।
उन्होंने बताया ग्रीन बेल्ट में ठहरे इस गंदे पानी की निकासी को लेकर वह प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इसकी निकासी के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा। ठहरे हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इनके कारण लोगों को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया समेत अन्य बीमारियों होने का डर सता रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ग्रीन बेल्ट में दोबारा पानी न ठहरे के लिए लिए मिट्टी डलवाकर इसकी चाहरदीवारी को मजबूत बनाया जाए।
साथ ही ग्रील भी लगवाई जाए, ताकि यहां पर बेसहारा पशु भी न घूस सकें। इनके कारण भी मिट्टी का कटाव होकर यहां पर गड्ढे बनते हैं। इन्हीं गड्ढों में बारिश का पानी भरता है। इससे सेक्टरवासियों को परेशानी होती है। इस मौके पर पार्षद सतपाल कुंडू माैजूदर रहे।
29जेएनडी03: सेक्टर 11 की ग्रीन बेल्ट में ठहरे पानी की निकासी की मांग को लेकर एकजूट हुए सेक्टरवा- फोटो : samvad