फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा पीने योग्य नहीं सप्लाई हो रहा पानी

Sun, 23 Aug 2015 12:17 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान अगर आप जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में सप्लाई हो रहा पानी पी रहे हैं तुरंत अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। क्योंकि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी पीने लायक नहीं है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी के लिए सैंपलों की रिपोर्ट में हुआ है। जन स्वास्थ्य विभाग के पानी की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई है। पानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग पानी में ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग नहीं कर रहा है। इस प्रकार जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के लोगों को अशुद्ध पानी सप्लाई किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


दूषित पानी की सप्लाई रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले लगभग एक पखवाड़े से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरओ प्लांटों, जन स्वास्थ्य विभाग, सरकारी और निजी कार्यालयों में पीने के पानी के कनेक्शनों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य नहीं है। विभाग शहर में अशुद्ध पानी सप्लाई कर रहा है। पानी को स्वच्छ रखने के लिए इसमें ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। पानी के साथ-साथ शरीर के लिए हानिकारक कीटाणु भी शरीर में प्रवेश कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए पानी की सैंपलिंग के अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के पानी के सैंपल भी लिए गए थे। सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया था। लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार जन स्वास्थ्य विभाग के सैंपलों में ब्लीचिंग पाउडर के प्रयोग की रिपोर्ट नकारात्मक है। जबकि शरीर के लिए हानिकारक कीटाणुओं को खत्म करने के लिए पानी में ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग बेहद जरूरी होता है। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन
सामान्य अस्पताल, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें