फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दनौदा खुर्द में चलाया जल संरक्षण अभियान, 10 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
अभियान के दौरान 10 घरों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से जल संरक्षण अभियान के तहत गांव दनौदा खुर्द में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 10 घरों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

उपमंडल अभियंता कुलदीप कोहाड़ ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखा जाए ताकि अंतिम छोर तक प्रत्येक घर में पर्याप्त पानी पहुंच सके। कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने निर्देश दिए कि अवैध रूप से किए गए कनेक्शनों वाले उपभोक्ताओं को सात दिन का नोटिस जारी किया जाए।
साथ ही खुले नलों पर टेप लगवाने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। बीआरसी सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ गांव के 123 घरों का सर्वे किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए नलों पर गेट वाल लगाने और आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना तभी सफल होगी, जब प्रत्येक व्यक्ति पानी बचाने की अपनी जिम्मेदारी को समझेगा।
अभियान के दौरान 10 घरों को नोटिस जारी किए गए। इनमें नौ घर ऐसे पाए गए, जहां पेयजल कनेक्शन पर गेट वाल नहीं लगी थी, जबकि एक कनेक्शन गंदी नाली से होकर गुजर रहा था और उस पर भी गेट वाल नहीं लगी थी। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं को सात दिन के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता रणधीर मताना ने बताया कि पेयजल आपूर्ति प्रबंधन एवं रखरखाव नीति के संबंध में जिले की ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों के सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
नई नीति की जानकारी देकर समिति सदस्यों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन और रखरखाव में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें