फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योग को खेल नीति में शामिल करने और खिलाड़ियों को समान सुविधाएं देने की मांग उठाई

विज्ञापन
18जेएनडी26: प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह
विज्ञापन
जींद। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 11 खिलाड़ियों ने वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की।
विज्ञापन

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य और हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सीएम से संवाद किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों से योगासन चैंपियनशिप में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा पीढ़ी स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर होती है।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से योग खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करने और योगासन खिलाड़ियों को अन्य खेलों के खिलाड़ियों के समान सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सरकार का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा तो वे भविष्य में विश्व स्तर पर हरियाणा और भारत का नाम और अधिक गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
प्रदेश सरकार योग एवं योगासन के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही : चेयरमैन
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार योग एवं योगासन के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। योग को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को इससे जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में योगासन खिलाड़ियों को और अधिक अवसर एवं सुविधाएं मिलेंगी, जिससे इस खेल को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें