फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नगूरां खरीद केंद्र से वेयर हाउस ने नहीं उठाया धान, रोष

Tue, 29 Oct 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। नगूरां खरीद केंद्र पर खरीदे गए धान का उठान नहीं करने के कारण किसानों और आढ़तियों में वेयर हाउस और जिला प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उठान नहीं होने की वजह से खरीदे गए धान का भुगतान किसानों को नहीं हो रहा है। त्योहारी सीजन में किसानों के हाथ अभी तक खाली हैं।
विज्ञापन

आढ़तियों और किसानों का कहना है कि नगूरां खरीद केंद्र पर 10 अक्तूबर को धान की खरीद शुरू हुई थी। यहां पर वेयर हाउस ने आठ हजार क्विंटल धान तो खरीद लिया, मगर उठान नहीं करवाया। इससे किसानों के खाते में उनके पैसे नहीं आ रहा है। किसानों व आढ़तियों ने कहा कि नगूरां खरीद केंद्र पर वेयर हाउस और हैफेड को धान खरीद का अधिकार दिया गया है। हैफेड का काम खरीद व उठान में संतोषजनक है, लेकिन वेयर हाउस ने अभी तक एक कट्टा धान नहीं उठवाया है। इसके कारण आए दिन किसानों और आढ़तियों में कहासुनी हो रही है, जबकि वेयर हाउस का गोदाम खरीद केंद्र के पास खाली पड़ा है। किसानों ने कहा कि जब तक उठान नहीं होगा तब उनको पेमेंट नहीं मिलेगी।

दोबारा से जाम लगाने के लिए होंगे मजबूर : प्रधान

नगूरां खरीद केंद्र एसोसिएशन के प्रधान जसवंत ने बताया कि वेयर हाउस ने अभी तक धान की एक भी बोरी नहीं उठवाई है। एजेंसी केंद्र से उठान करवाए नहीं तो पहले की भांति किसानों के साथ मिलकर दोबारा से सड़क जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसानों की समस्या का हल करने के लिए एक मिलर से बात चल रही है। इसके जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। नगूरां खरीद केंद्र से उठान का कार्य भी जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा।-जयदीप, मैनेजर, वेयर हाउस, नगूरां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें