फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना अनाज मंडी में वेयरहाउस एजेंसी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप

विज्ञापन
04जेएनडी40 :जुलाना अनाजमंडी में बैठक में भाग लेते आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में वेयरहाउस खरीद एजेंसी पर करोड़ों के घोटाले के आरोप लगाते हुए आढ़तियों ने मंगलवार से मंडी बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर की अध्यक्षता में बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और संबंधित इंस्पेक्टर को नहीं बदला जाता तब तक मंडी में खरीद और उठान का कार्य पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

आढ़तियों का आरोप है कि वेयरहाउस एजेंसी की ओर से गेहूं की खरीद में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। तोल (वजन) में भारी अंतर पाया गया है। इससे आढ़तियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पवन लाठर ने बताया कि आढ़तियों को शक होने पर उन्होंने वेयरहाउस के बजाय मान्यता प्राप्त पांच अलग-अलग कांटों पर गाड़ियों का तोल करवाया। प्रत्येक गाड़ी में 85 से 90 किलोग्राम तक का अंतर पाया गया जो एक गंभीर अनियमितता है।
उन्होंने बताया कि जुलाना अनाज मंडी में हर सीजन में लगभग 20 लाख गेहूं के बैग आते हैं। सरकार की ओर से खरीद के लिए फूड सप्लाई विभाग और वेयरहाउस एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वेयरहाउस एजेंसी ने करीब 10 लाख बैग की खरीद की है जिनमें से लगभग छह लाख बैग का उठान भी हो चुका है।
विज्ञापन

आढ़तियों का आरोप है कि इस गड़बड़ी के चलते उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। आढ़तियों के अनुसार, एक गाड़ी में औसतन 800 बैग होते हैं और तोल में गड़बड़ी के कारण प्रत्येक गाड़ी में करीब 3 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। इस तरह से यह नुकसान धीरे-धीरे करोड़ों तक पहुंच गया है। बैठक में सभी आढ़तियों ने एकजुट होकर मंडी गेट पर ताला लगाने का फैसला लिया। आढ़तियों ने प्रशासन और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें