फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायतों का उप चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में ग्राम पंचायतों के 26 वार्डों में पंच का उप चुनाव रविवार को होगा। सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जनवरी माह में हुए ग्राम पंचायतों के चुनाव में 276 वार्डों से नामांकन नहीं आने पर पंच के पद खाली रह गए थे। अब इनमें से 208 वार्डों में सर्वसम्मति से पंच चुने जा चुके हैं। अब केवल 26 वार्डों में ही उप चुनाव होगा। वहीं 42 वार्डों में इस बार भी कोई नामांकन नहीं आया है या फिर नामांकन रद हो गया है, जिस वजह से इन वार्डों में पंचों के पद खाली रहेंगे। चुनाव के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शनिवार को ही पोलिंग पार्टियां सामान लेकर पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


खेड़ी तलौड़ा में सरपंच के पद पर बनी सर्व सम्मति
खेड़ी तलौडा में सरपंच राकेश की हत्या के बाद खाली हुए सरपंच के पद पर सर्व सम्मति बन गई है। राकेश के पुत्र तेजवीर को ही ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से गांव का सरपंच चुना है। 10 जनवरी को चुनाव था और 12 जनवरी को निर्वाचित सरपंच सुरेश की हत्या कर दी गई। जिले में एक मात्र खेड़ी तलौडा में ही सरपंच पद पर उप चुनाव होना था, जिस पर सर्व सम्मति हो गई है। इसके साथ ही गांव को सिर्फ शिक्षित ही नहीं, इंजीनियर सरपंच मिल जाएगा। तेजवीर यादव के अनुसार उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक्स कम्यूनिकेशन में बीटेक की है। पिता की हत्या के बाद गांव के लोगों ने उन्हें सरपंच पद के लिए आगे किया है। अब गांव का विकास ही उनके लिए पहला लक्ष्य है।

जुलाना ब्लॉक में 37 में से 34 वार्डों में हुई सर्व सम्मति
जुलाना। जुलाना ब्लॉक में 37 में से 34 वार्डों में सर्व सम्मति से पंच चुन लिए गए हैं। अब राजगढ़ व निडाना गांव में पंच पद के लिए चुनाव रविवार हो होंगे। जुलाना ब्लॉक में 37 वार्डों में पंच पदों के लिए उप चुनाव होने थे। चुनाव से पहले ही 34 वार्डों में पंच के लिए सर्व सम्मति हो चुकी है। बुराहडेर गांव में नाम गलत होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया था। पौली गांव में पंच के लिए किसी ने फार्म भरा ही नहीं। राजगढ़ व निडाना गांव में पंच के लिए चुनाव होंगे। राजगढ़ गांव में पंच की एक सीट के लिए तीन महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं जबकि एक ही पंच की सीट के लिए निडाना गांव में दो उम्मीदवार मैदान में है। बीडीपीओ सतबीर सिंह ने बताया कि बुराहडेर गांव में नामांकन रद्द होने की वजह से चुनाव नहीं होगा। पौली गांव में किसी ने नामांकन किया ही नहीं। निडाना ब्लॉक जींद में पड़ता है उसमें भी एक पंच के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


पांच गांवों में चुनाव, 43 पर बनी सर्व सम्मति
उचाना। खंड के 28 गांवों के 60 वार्डों में पंचों को लेकर चुनाव होने थे। इसमें से 43 वार्डों में सर्व सम्मति होने, 12 वार्डों में उम्मीदर नहीं होने से चुनाव नहीं होंगे। 25 सितंबर को पांच गांवों में पांच पंचों को लेकर चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीडीपीओ महेंद्र नेहरा ने बताया कि छातर के वार्ड नंबर 12, डोहाना खेड़ा के वार्ड नंबर दो, करसिंधु के वार्ड नंबर एक, मखंड के वार्ड नंबर दो, सुदकैन खुर्द के वार्ड नंबर दो में पंच को लेकर चुनाव होंगे। बड़ौदा में वार्ड नंबर सात व 20, छातर में वार्ड दो, दुर्जनपुर में वार्ड छह, कालता वार्ड नंबर छह, करसिंधू का वार्ड नंबर छह व 19, खटकड़ का एक, दो, खेड़ी सफा का आठ, मंगलपुर 11, रोज खेड़ा पांच में कोई उम्मीदवार नहीं मिलने से पंच को लेकर चुनाव नहीं होंगे। पांच गांवों के पांच वार्डों में दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जिले में 276 वार्डों में पंचों का उप चुनाव होना था, जिसमें से 208 में सर्व सम्मति हो गई है और 42 वार्डों से कोई नामांकन नहीं है। अब जिले में 26 वार्डों में ही चुनाव होगा। वहीं खेड़ी तलौडा में सरपंच पद के उप चुनाव पर सर्वसम्मति हो गई है।
विज्ञापन

- शंकर लाल गोयल, डीडीपीओ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें