फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप बेचने का झांसा देकर 80 लाख हड़पे

विज्ञापन
करोड़ो रुपए का आया चंदा
विज्ञापन
पार्टनरशिप में बने पेट्रोल पंप का हिस्सा बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 80 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नरवाना की छोटूराम कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुनारों वाली गली निवासी मनदीप के साथ उसकी पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी है। लेकिन पिछले दिनों मनदीप ने अपने हिस्से की पार्टनरशिप को उसको बेचने की बात कही। इस दौरान मनदीप ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर अपने हिस्सेदारी को बेचने के लिए 80 लाख रुपये ले लिए। लेकिन बाद में अपनी हिस्सेदारी देने से मना कर दिया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो मनदीप ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसके जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने श्रीकृष्ण की शिकायत पर मनदीप, उसकी पत्नी रेखा, संदीप, प्रदीप, निरंजन, ईश्वर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें