03जेएनडी25: कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम मनीष फोगाट व अन्य। संवाद
- फोटो : संवाद
सफीदों। सफीदों के एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष फोगाट ने शुक्रवार को राजकीय पीजी कॉलेज पहुंचकर छात्रों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. तनाशा हुड्डा ने की। एसडीएम ने विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
एसडीएम ने कहा कि मतदान करना हर किसी का अधिकार ही नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है। हमें हर चुनाव में मतदान करने के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। विद्यार्थी खुद मतदान करने के साथ अपने घर-परिवार, पड़ोसी व अन्य को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रकिया में भाग लेकर हम एक अच्छी व सुदृढ़ सरकार का चुनाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाताओं को अपने पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है।
03जेएनडी25: कालेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम मनीष फोगाट व अन्य। संवाद- फोटो : संवाद