फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के कार्य में कोताही के लिए कोई स्थान नहीं : डीसी

Sat, 04 May 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मियों के लिए चुनाव से संबंधित कार्य करना पहली प्राथमिकता है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव कार्यों को तत्परता से पूरा किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने तक सभी अधिकारी व कर्मचारी चुनाव आयोग के अधीन हैं। सभी को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कार्य करना है। बिना पूर्व अनुमति के किसी को भी अवकाश नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी टीमें आपस में समन्वय बनाकर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर दूसरी टीमों को सूचित किया जा सके। चुनाव के दौरान वीडियो सर्विलॉन्स टीम को कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग समय पर वीडियो व्यूविंग टीम को उपलब्ध करवानी है। किसी कार्यक्रम की स्वीकृति है या नहीं है, रिकार्डिंग हर कार्यक्रम की होनी चाहिए। अगर स्वीकृति के बिना कोई कार्यक्रम किया जा रहा है तो ऐसा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कुर्सी, मेज, शामियाने से लेकर खाने पीने सहित हर प्रकार की चीजों के रेट निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें