फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निष्पक्ष होकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करें मतदाता

Thu, 12 Sep 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। राजकीय महाविद्यालय अलेवा के कर्मियों व अधिकारियों ने बुधवार को अलेवा गांव में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में प्राचार्य वीना कुमारी की ओर से गठित टीम सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को लोकतांत्रिक पर्व में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कालेज स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर गांव के ग्रामीणों से मिलकर निष्पक्ष वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन

वीना कुमारी ने मतदाताओं को बताया कि लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना अति आवश्यक है। निष्पक्ष होकर योग्य उम्मीदवारों का चयन करना हमारे नैतिक जिम्मेवारी तथा कर्तव्य है। हर एक वोट लोकतंत्र में महत्वपूर्ण होता है। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी छात्र खुद भी मतदान करने के साथ अपने घर परिवार, आसपड़ोस, गांव, शहर में मतदान के बारे में मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं और चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इसी कड़ी में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक मतदाता तथा दिव्यांंग मतदाताओं से भी संपर्क किया गया। चुनाव आयोग द्वारा दी जा रही पोस्टल बैलट पेपर से घर से मतदान की सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें